
वॉशिंगटन: संयुक्त एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में राज्य अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का पक्ष लेते हुए कहा कि 2002 में गुजरात दंगा अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है और अगर मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो अमरीका को ऐतराज नहीं होगा।
इसके साथ ही राइस ने कहा कि मोदी के पीएम बनने के बाद अमरीका को उनके साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। राइस ने कहा कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो अमरीका को उनके साथ काम करने में कोई हर्ज नही होगा। जब न्यूज चैनल ने राइस से पूछा कि मोदी के बारे में आपकी क्या राय है तो इस पर राइस ने बड़ा चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि हमें पुरानी बातों को पीछे छोड़ दिया है और भविष्य के लिए नींव तैयार करना चाहिए।
