कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर

हमीरपुर। क्षेत्र के कुठेड़ा में एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार तनुवीर पुत्र रणसिंह निवासी कुठेड़ा, हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 8 दिसंबर को रामजी सिंह के साथ पंजाली गांव में एक शादी के लिए टेंट आदि लगाने गए थे। काम निपटा कर वे घर बाइक पर जा रहे थे। मोटरसाइकिल को रामजी सिंह चला रहा था। रात करीब साढ़े 9 बजे कुठेड़ा पेट्रोल पंप (तलाई) के पास पहुंचे तो हमीरपुर की तरफ से आ रही एक कार के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों नीचे सड़क पर गिर गए। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक वीना भारती का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts