
पिथौरागढ़। विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन पर भाजपा ने जश्न मनाया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने चंपावत में आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। जिला महामंत्री गोविंद सामंत, मुकेश महराना, नवीन तड़ागी, प्रकाशनाथ, राजेश पनेरू, एनडी गड़कोटी, मुकेश कलखुड़िया, गोविंद फुलारा, नंदाबल्लभ कापड़ी, जयदत्त जोशी आदि थे।
टनकपुर में ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाल मिष्ठान बांटा गया। जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली और उर्मिला चंद के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में दीपक पाठक, शिवराज चंद, भीम रजवार, कमल पंत, मुकेश साहू, गिरीश वर्मा, प्रीति टंडन, अल्पना ज्याल, कलावती कापड़ी, विनोद वर्मा, बचन अधिकारी आदि थे।
लोहाघाट में भाजपा, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, हयात सिंह माहरा, एलएम पांडेय, नरेश करायत, जीवन गहतोड़ी, दीपक जोशी, दीपक ओली, सुंदर लुंठी आदि थे। बाराकोट में राजू अधिकारी, प्रकाश राय, प्रकाश अधिकारी, होशियार सिंह, योेगेश जोशी, रमेश पंत, कमला अधिकारी, नारायण फर्त्याल, मनोज फर्त्याल, भगवानदास जोशी, पाटी में सुरेश भट्ट, राजू लडवाल, विद्याधर गहतोड़ी, खेतीखान में देवकी खर्कवाल, प्रकाश माहरा, हरीश भट्ट थे।
पिथौरागढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष किशन सिंह भंडारी, जिला उपाध्यक्ष गोविंद बोरा, जिला मंत्री राधेलाल वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू ओझा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंदर लुंठी, किसान मोर्चा के नरेश जोशी, सुनील वर्मा, गोविंदी कोरंगा, भगवती पुनेठा, सावित्री जोशी ने जीत का जश्न मनाया। बेड़ीनाग में इंद्र सिंह धानिक, नंदन सिंह, दीपक कार्की ने जश्न मनाया। डीडीहाट, मुनस्यारी, धारचूला, गंगोलीहाट में भी भाजपाईयों ने खुशी मनाई।
