दस दिसंबर को टनकपुर में होगी क्रास कंट्री

टनकपुर। राज्य स्तरीय क्रास कंट्री चैंपियनशिप के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियां गठित कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से दस दिसंबर को राज्य स्तरीय क्रास कंट्री का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को हुई बैठक में तैयारी की समीक्षा की गई। प्रतियोगिता में राज्य भर से करीब तीन सौ से अधिक धावकों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजक एसोसिएशन के सचिव रामायण प्रसाद ने बताया कि दौड़ का रूट तय करने के साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए समितियां गठित की गईं। दौड़ स्टेडियम से शुरू होगी और शारदा घाट, बैराज होते हुए जीआईसी सैलानीगोठ तक 12 किलोमीटर का ट्रेक बनाया गया है। दौड़ स्टेडियम में आकर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि स्वागत, सुरक्षा, चिकित्सा, अनुशासन, साज-सज्जा, टेक्नीकल, आवास, भोजन और पुरस्कार वितरण समिति गठित की गई है। बैठक में लक्ष्मण सिंह पाटनी, दिलीप राय, भुवन जोशी, गुरुदेव सिंह, दिलदार अली, रिटायर्ड मेजर हरेंद्र सिंह बिष्ट, रिटायर्ड सीओ आनंद सिंह धौनी, चंद्रप्रकाश जोशी आदि मौजूद थे।

Related posts