
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम तैयार कर लिया है। परिणाम में भोरंज खंड के छात्र शाश्वंत ने जिले भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। शाश्वंत ने 63 फीसदी अंक हासिल किए हैं। शिक्षा विभाग की छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रत्येक खंड से दो-दो विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विभाग ने परिणाम तैयार कर शिक्षा निदेशालय को प्रेषित कर दिया है। गलोड़ खंड के बडेहड़ा की महक शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया है जबकि भोरंज स्कूल के प्रतीक ने तीसरा स्थान पाया है।
बिझड़ी खंड में रोपड़ी स्कूल की रजनी, भोटा की रिक्का कुमारी, करेर के गौरव शर्मा और भेबड़ के अमित कुमार ने छात्रवृत्ति परीक्षा पास की है। सुजानपुर खंड में चबूतरा की वंदना, कन्या स्कूल सुजानपुर की सुमन, लंबरी के उदय सुमन और खनौली के मनीष खंड स्तर पर टॉपर रहे हैं। नादौन खंड में गौना की साची शर्मा, कन्या नादौन स्कूल की शिवानी कौंडल, बाल नादौन स्कूल का अंशु, सेरा स्कूल के अक्षित शर्मा ने परीक्षा पास की है। हमीरपुर खंड में ब्राह्लड़ी की अनीता कुमारी, बलोह की रितिका ठाकुर, झगड़ियानी का विशाल कुमार, खग्गल का मोहम्मद बिलाल और गलोड़ खंड में बडेहड़ा की महक शर्मा, पनसाई की आंचल, पलवीं का नवीश शर्मा, कड़साई का रोहित शर्मा ने परीक्षा पास की है। भोरंज खंड में मैड़ की सिया डोगरा, महल की पलक, समीरपुर का शाश्वंत, भोरंज का प्रतीक खंड स्तर पर टॉपर रहे हैं।
छात्रवृत्ति का परिणाम तैयार कर निदेशालय को भेज दिया गया है। परीक्षा परिणाम के आधार पर चयनित छात्र-छात्राओं को विभाग की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
-रेणु कौशल, उपनिदेशक, कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा विभाग
