
चंबा। जिला के सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को स्कॉलरशिप मिलेगी। इसके लिए इस बार पात्र छात्र-छात्राओं को आनलाइन आवेदन करना होगा। पोस्ट मैट्रिक माइनोरिटी स्क ीम के तहत मुस्लिम, सिख, बुद्धिष्ट, पारसी और क्रिश्चन समुदाय से संबंध रखने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। यह स्कॉलरशिप जमा एक और दो कक्षा के छात्र-छात्राओं को दी जाती है। अगर कोई छात्र इन दो कक्षाओं में फेल हो जाता है तो वह स्कॉलरशिप पाने का हकदार नहीं रहेगा। इस बार इन सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू.एमओएमए स्कॉलरशिप जीओवी.इन साइट पर आनलाइन आवेदन करना होगा। अभी तक जिला के किसी भी स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से समस्त स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि 10 दिसंबर से पहले पोस्ट मैट्रिक माइनोरिटी स्क ीम के तहत मिलने वाली स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करें। उच्च शिक्षा उप निदेशक विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि 10 दिसंबर के बाद साइट बंद हो जाएगी और विद्यार्थी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। उन्होंने स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी किए हैं कि 10 से पहले छात्राें के आनलाइन फार्म भरवाएं। उन्होंने कहा कि कोई पात्र छात्र स्कॉलरशिप पाने से वंचित रहता है, तो इसके लिए संबंधित स्कूल के मुखिया जिम्मेवार होंगे।
