सतलुज में शव मिलने से सनसनी

बरमाणा (बिलासपुर)। थाना बरमाणा के तहत सलापड़ पुल के नजदीक सतलुज नदी में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। तकरीबन 35 वर्षीय व्यक्ति का शव नदी में उतराता हुआ देखा गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक लोगों ने जब नदी के किनारे शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना थाना बरमाणा में दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि शव किसी पुरुष का है। अनुमानित आयु करीब पैंतीस वर्ष है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।

Related posts