48 घंटे के भीतर बारिश के आसार

कुल्लू। देवभूमि कुल्लू का मौसम 10 दिसंबर तक परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान जहां आसमान में बादल छाए रहेंगे, वहीं शनिवार और रविवार को जिले में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इससे घाटी में ठंड बढ़ेगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।
दिल्ली स्थित मौसम विभाग के पूर्वानुमान से यह जानकारी मिली है। डा. यशवंत सिंह परमार औद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय कृषि मौसम सलाहकार सेवा इकाई सेऊबाग कुल्लू के प्रभारी डा. टीआर खजूरिया ने बताया कि छह से 10 दिसंबर तक कुल्लू घाटी का मौसम परिवर्तनशील रहेगा। उन्होंने कहा कि सात और आठ दिसंबर को जिले के कुछ हिस्सोें में हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बागवान अपने गुठलीधार पौधों की कांट-छांट का कार्य आरंभ कर दें। इसके अलावा तौलिया बनाने के साथ-साथ पौधों में गोबर और खाद डालने का भी समय आ गया है। ऐसे में बागवान इस पर पूरा ध्यान दें।

Related posts