
कुल्लू। जिला कुल्लू के दूरदराज क्षेत्र आनी के तिहनी में मारपीट करने पर पुलिस ने क्रास एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने भादंसं की धारा के तहत दोनों पक्षों पर 341, 323, 506, 504 और 34 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आनी क्षेत्र के तहत पड़ने वाले तिहानी गांव निवासी भीमी दासी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि जब वह अपने पति के साथ घर जा रही थी तो उसी दौरान गांव की ही सुषमा भारद्वाज और राम लाल ने उनका रास्ता रोका और जान से मारने की धमकी दी। वहीं क्रास एफआईआर में सुषमा भारद्वाज ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पति और उसके साथ भीमा दासी और उसके पति ने मारपीट की है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
