
सलौणी (हमीरपुर)। क्षेत्र के क रेर में बुधवार देर शाम एक बच्चे की छत से गिर कर मौत हो गई। बच्चा छत पर खेल रहा था। गिरने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक की लहर है। परिजन साढ़े चार वर्षीय मासूस से बिछड़ने की घटना पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।
करेर निवासी राज कुमार का बेटा शुभम अपनी बहन, अन्य बच्चों के साथ घर की छत पर खेल रहा था कि अचानक छत से नीचे आ गिरा। छत से गिरने से शुभम के सिर पर गंभीर चोटें आ गईं। परिजनों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा पहुंचाया। चिकित्सकों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। अब राज कुमार क ो केवल बेटी का ही सहारा रहा है। बिखलता हुआ परिवार यही कह रहा है कि एक बेटा था, उसे भगवान ने छीन लिया।
करेर पंचायत प्रधान सुखराम शर्मा ने घटना की पुष्टि क ी। उधर बच्चे की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। राज कुमार गरीब परिवार से संबंधित है तथा अपने बच्चों को पालन पोषण दिहाड़ी मजदूरी से कर रहा था। इकलौते बेटे की मौत से राज कुमार पर दुखों पर पहाड़ टूट पड़ा है। करेर पंचायत प्रधान सुखराम शर्मा, बीडीसी चेयरपर्सन सरला शर्मा, उप प्रधान सुखराम तथा बीडीसी सदस्य नीलम कुमारी ने प्रशासन से गरीब परिवार को उचित सहायता देने की गुहार लगाई।
