
हमीरपुर। ग्राम पंचायत दड़ूही से तकनीकी विश्वविद्यालय को बदलने के विरोध में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त हमीरपुर से मिला। ग्राम पंचायत दड़ूही की प्रधान उषा बिरला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन भेजा है और तकनीकी विश्वविद्यालय को न बदलने की मांग की है।
उषा बिरला ने बताया कि तकनीकी विश्वविद्यालय के लिए ग्राम पंचायत दड़ूही में 53 कनाल भूमि चयनित की गई है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने उपायुक्त हमीरपुर को विश्वविद्यालय के लिए नई जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं। यह तर्क भी दिया है कि चयनित स्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए उपयुक्त नहीं है। चयनित भूमि के लिए सड़क मार्ग तंग होने का हवाला दिया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जहां विश्वविद्यालय के लिए भूमि का चयन किया गया है वहां के लिए बस सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए ग्राम पंचायत दड़ूही, बजूरी, बल्ह, नाल्टी, जंगल रोपा, नेरी और मझोग सुल्तानी के 475 ग्रामीणों ने प्रस्ताव पास कर तकनीकी विश्वविद्यालय को चयनित भूमि पर ही खोलने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चयनित भूमि जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीट की दूरी पर स्थित है और एनएच से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लोगों ने चेतावनी दी है कि प्रदेश सरकार ने तकनीकी विश्वविद्यालय के स्थान को बदला तो लोग आंदोलन करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
प्रतिनिधिमंडल में ग्राम पंचायत प्रधान दड़ूही उषा बिरला, जिप सदस्य विमला देवी, राजेश्वरी देवी, नीता देवी, सिमरो देवी, पुष्पा देवी, किरण बाला, सरोती देवी, कमलेश कुमारी, वीना देवी, सुमना देवी, गाश्त्री देवी, कर्मी देवी, नरेश कुमार, आशा देवी, नेहा देवी, सीमा देवी, रामेश्वर चंद, किशन चंद, कविता देवी, कांता देवी, संदेश कुमार, महेश कुमार, हेम राज, नेहा देवी, जीतराम, कमलेश कुमारी आदि मौजूद रहे।
