चुनाव में मिली हार से बौखलाए विरोधी

ऊना। ऊना विस के युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल मैनन एवं राज्य सचिव अभिषेक लंबड़ ने एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष करुण शर्मा और युकां उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा पर कड़े प्रहार किए। कहा कि कि यह युवा कांग्रेस के चुनावों में हुई हार को सहन नहीं कर पा रहे हैं, जिसके चलते गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।
उन्होंने कहा कि कालेज में हुए मारपीट के मामले को करुण शर्मा राजनीतिक रूप दे रहे हैं। जबकि इस पूरे मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सतपाल रायजादा की कोई भी भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रंजिश के चलते सतपाल को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने कांग्रेस नेता का नाम बेवजह से आपसी लड़ाई में लिया, तो उसके खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मसले पर युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य एवं एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष यदुपति को भी शिकायत दे दी गई है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अपनी सीमाओं को लांघ रहे है और संगठन की छवि को खराब करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने युकां उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा को भी संगठन के अनुशासन में रहने की नसीहत दी है। इस अवसर पर अर्जुन राणा, राहुल पुरी, ईशान ओहरी, सुनील सूरी, विकास कुमार, दीपक थिंड, वंश सहित अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts