ऋषि इलेवन ने स्वर्णकार संघ को हराया

गोपेश्वर। पुलिस मैदान में चल रहे स्वर्गीय गोविंद कोरंगा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन पहले मैच में ऋषि इलेवन ने स्वर्णकार संघ की टीम को 53 रनों से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषि इलेवन की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 115 रन बनाए। जवाब में स्वर्णकार संघ की टीम 62 रन पर ही सिमट गई। दूसरा मैच सुभाषनगर क्रिकेट क्लब व बिष्ट इलेवन के बीच खेला गया। बिष्ट इलेवन ने पहले खेलते हुए पूरन के 52 रनों के शानदार स्कोर की बदोलत 126 रनों का लक्ष्य रखा। सुभाषनगर की टीम मात्र 94 रनों पर सिमट गई।
तीसरा मैच तड़ाग बम और सर्विसेज इलेवन के बीच खेला गया। तड़ाग बम ने निर्धारित 12 ओवर में 81 रन बनाए। जवाब में सर्विसेज इलेवन ने 7 ओवरों मे ही जीत हासिल कर दी। अंतिम मैच थाना गोपेश्वर और पुलिस आफिस के बीच हुआ। जिसमें थाना गोपेश्वर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 112 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पुलिस आफिस ने निर्धारित ओवरों दिए गए लक्ष्य को पार कर जीत कर दी। विजेता टीम की ओर से जीतू ने सर्वाधिक 23 रन बनाए।

Related posts