तीन दिसंबर को हमीरपुर में बनेंगे विकलांगता

हमीरपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय विकलांगता दिवस के अवसर पर हमीरपुर के एनजीओ भवन के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
जिला कल्याण अधिकारी डा. काली दास ने बताया कि विकलांगता दिवस के मौके पर अक्षम व्यक्तियों के लिए खेलों के आयोजन के साथ-साथ जिला मेडिकल बोर्ड की ओर से विकलांगता जांच भी की जाएगी। इसके अतिरिक्त मानसिक रूप से विकलांग बच्चों की जांच के लिए सीआरसी सुंदरनगर से मनोचिकित्सक डा. शत्रुघ्न सिन्हा की अगुवाई में चिकित्सकों की टीम भी उपस्थित रहेगी, अक्षम लोगों को अपंगता प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के इच्छुक व्यक्ति हिमाचली प्रमाण पत्र तथा चार पासपोर्ट साइज की फोटो साथ लेकर आएं, मेडिकल जांच के पश्चात विकलांगता प्रमाण पत्र बनाए जा सकें। स्वयंसेवी संस्थाओं से आग्रह किया कि जिन विकलांग व्यक्तियों के प्रमाण पत्र नहीं बने हैं, उन्हें शिविर में पहुंचाना सुनिश्चित करें। जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा विकलांगों के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी शिविर के दौरान प्रदान की जाएगी। इससे पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

Related posts