भुंतर बस स्टेंड के पास पथराव, 3 पर केस

कुल्लू। भुंतर बस स्टैंड के पास शरारती तत्वों ने मंगलवार आधी रात को पथराव किया। इस दौरान एक वाहन भी पथराव से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने तीन शरारती तत्वों पर सरकारी नौकरी में बाधा पहुंचाने और पथराव करने पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुंतर बस अड्डे के पास मंगलवार करीब 11 बजे रात को शरारती तत्वों ने पथराव किया है। उसी दौरान एक वाहन मनाली की तरफ से आया और उसके ऊपर भी पथराव किया गया। रात्रि गश्त के दौरान भुंतर पुलिस दल वहां पहुंचा। शरारती तत्वों ने पुलिस ड्यूटी में भी बाधा पहुंचाई। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया भुंतर पुलिस ने सूरज, रंबो और मोटो के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच हेड कांस्टेबल विनय कुमार कर रहे हैं।

पुलिस में मारपीट का केस
कुल्लू। मनाली टैक्सी यूनियन के समीप मारपीट करने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाशिंग निवासी नीरज कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि पूरन चंद नाम के व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की है। डीएसीपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts