कटोहड़ खुर्द में पेड़ से गिरा बुजुर्ग, मौत

अंब (ऊना)। उपमंडल के कटोहड़ कलां में पेड़ से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 62 वर्षीय ओम दत्त निवासी कटोहड़ खुर्द के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। जबकि मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं।
जानकारी के अनुसार कटोहड़ कलां निवासी ओम दत्त बुधवार देर शाम पेड़ पर चढ़कर टहनियां काट रहा था। टहनियां काटते वक्त ओम दत्त अचानक संतुलन खो बैठा और पेड़ से नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे तुरंत घायलावस्था में अंब अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ओम प्रकाश ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने अस्पताल पहुचने पर ओम दत्त को मृत घोषित कर दिया। अंब थाना के एसएचओ ओम प्रकाश ने घटना की पुष्टि की है।

Related posts