
कुल्लू। भुंतर के समीप सब्जी मंडी के पास मंगलवार को एक व्यक्ति वाहन की चपेट में आ गया। पुलिस ने व्यक्ति के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही और तेजरफ्तारी से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बड़ी शमशी निवासी मंगल चंद जब सब्जी मंडी के पास सड़क पार कर रहा था तो उसी दौरान एक ट्रक भुंतर की तरफ से तेज रफ्तार से आया और उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मारपीट के दो मामले दर्ज
कुल्लू। जिला कुल्लू के दो अलग-अलग स्थानों में मारपीट करने के मामले सामने आए हैं। पुलिस में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला निरमंड में पेश आया है। निरमंड के पाधाया निवासी राकेश कुमार ने बताया कि जब वह घर जा रहा था तो उसी दौरान अमर चंद ने उसका रास्ता रोका और मारपीट की। वहीं दूसरे मामले में भुंतर क्षेत्र के साथ लगते शुरड़ भुट्टी कालोनी निवासी एक महिला ने शिकायत में कहा है कि उसके ससुर और जेठ ने मिलकर किसी पारिवारिक मामले में उसके साथ हाथापाई करने की कोशिश की है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
