
कुल्लू। आरआरबी की ओर से ली जाने वाली बैंक पीओ की परीक्षा में कुल्लू जिला के चार युवाओं ने भी दमखम दिखाया है। कुल्लू जिला के चार युवाओं ने आरआरबी की बैंक पीओ की परीक्षा उत्तीर्ण कर बैंकिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया है। कुल्लू की शमशी निवासी मीनाक्षी, कुल्लू शहर के ढालपुर के अक्ष सरोच, भुंतर के शाढ़ाबाई के अमन शर्मा और ढालपुर की वंदना ठाकुर ने बैंकिंग क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया है। इन सब ने बैंक पीओ की परीक्षा पास कर रोजगार हासिल किया है। कैरियर लॉंचर कुल्लू के निदेशक नीरज हांडा ने बताया कि संस्थान के चार छात्रों ने पीओ की परीक्षा पास कर बैंकिंग क्षेत्र में कैरियर बनाया है।
