रेप मामले में पुलिस की दबिश

ऊना। हमीरपुर के बड़सर की युवती को बंधक बनाकर दुराचार की वारदात में आरोपी वार्ड नंबर चार निवासी राजीव सैणी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। आरोपी के घर में पुलिस की एक टीम ने सोमवार तड़के छापा मारा, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। आरोपी का मोबाइल नंबर भी पुलिस ने लोकेशन पर लगा दिया है, जिससे उसको ट्रेस करने में पुलिस को मदद मिलेगी। दुराचार के आरोपी राजीव सैणी पर युवती को होटल में बंधक बनाने, पिछले दो साल से दुराचार करने, जान से मारने की धमकी देने, युवती की वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने, उसको धोखे से शराब पिलाकर दुराचार करने के आरोप हैं। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी राजीव सैणी भूमिगत हो गया है। आरोपी के परिजनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस आरोपी को दबोचने में नाकाम रही है। ऊना पुलिस पंजाब पुलिस से भी संपर्क बनाए हुए है। पुलिस को शक है कि आरोपी चंडीगढ़ या होशियारपुर की तरफ न निकल गया हो। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि आरोपी की तलाश जारी है। उन्होंने दावा किया है जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।

एक नेता का भतीजा है आरोपी
ऊना। दुराचार का आरोपी राजीव सैणी एक नेता का भतीजा है। नेता का कहना है कि आरोपी उनका भतीजा है, लेकिन उसके परिवार से उनकी नहीं बनती। उन्होंने कहा कि उनके भतीजे ने गलत काम किया है।

Related posts