दोस्त पर तेजधार हथियार से हमला

कुल्लू। आनी उपमंडल के ब्रौ में दो दोस्तों में कुछ कहासुनी को लेकर झड़प हो गई। झड़प के दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे को तेजधार हथियार के हमले से बुरी तरह घायल कर दिया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने हमले में घायल व्यक्ति की शिकायत पर भादंसं की धारा 457, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आनी के ब्रौ में बन रहे एक प्रोजेक्ट में काम करने वाले नेपाली मूल के जीत राम बहादुर ने कहा है कि वह अपने परिवार के साथ अपने क्वार्टर में बैठा था। उसी दौरान उसका दोस्त विनोद कुमार नशे की हालत में क्वार्टर में पहुंचा और किसी बात को लेकर उसके साथ कहासुनी हो गई। इसी बीच विनोद ने उस पर दराटनुमा तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में जीत बहादुर के सिर पर काफी चोटें आई हैं। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी ने कहा कि मामले की छानबीन का जिम्मा एसएचओ ब्रौ संतोष कुमार कर रहे है।

Related posts