करंट की चपेट में आने से मौत

अंब (ऊना)। क्षेत्र के बेहड़ जस्वाड्ड में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान गांव तेजपुर तहसील मतेजा जिला बदांयू (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है, जो कि मारबल फिनिशिंग का काम करता था। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेहड़ जस्वां में रविवार को एक निर्माणाधीन घर में मटरू सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी गांव तेजपुर तहसील मतेजा जिला बदांयू (उत्तरप्रदेश) मशीन से मारबल की फिनिशिंग सफाई कर रहा था कि मशीन की तार खुली होने के चलते अचानक मटरू को करंट लग गया। वह मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे अन्य मजदूर तुरंत उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए हैं, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, अंब थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है।

Related posts