भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 289 का लक्ष्य

भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 289 का लक्ष्य

विशाखापट्टनम: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट गवाकर 288 रन बनाए। युवराज सिंह 28 रन बनाकर आउट। रोहित शर्मा के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा था और शिखर धवन भी 35 रन बना पवेलियन लौट गए थे।

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को भारत के साथ जारी दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दूसरे मैच के दौरान बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बता दें आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों में बीते दिनों चक्रवाती तूफान हेलेन ने दस्तक दी थी। इस कारण समुद्र से सटे इलाकों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। भारत ने कोच्चि में खेले गए पहले मैच में छह विकेट से जीत हासिल करते हुए तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने इससे पहले खेले गए दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला 2-0 से अपने नाम की थी।

टीमें : भारत : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद समी, भुवनेश्वर कुमार, रवींद्र जडेजा, मोहित शर्मा।

वेस्टइंडीज: ड्वेन ब्रावो (कप्तान), कीरन पॉवेल, डारेन ब्रावो, जानसन चाल्र्स, जेसन होल्डर, सुनील नरेन, वीरासैमी परमॉल, रवि रामपाल, डारेन सैमी, मार्लन सैमुएल्स,एल सिमंस।

भारतीय टीम वैस्टइंडीज को कोच्चि में 6 विकेट से हराकर पहले ही सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है और यदि वह आज दूसरा मैच भी जीत जाती है तो उसे 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त मिल जाएगी।

बारिश के बावजूद वी.डी.सी.ए. स्टेडियम तैयार
भारी बारिश के कारण गीला होने के बाद वी.डी.सी.ए. स्टेडियम कल यहां भारत और वैस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए तैयार है और पूरी तरह सूख चुका है। आंध्र क्रिकेट संघ (ए.सी.ए.) ने मैदान को तैयार करने के लिए मैदान कर्मियों की संख्या दोगुनी से भी अधिक कर दी है। ए.सी.ए. की तैयारी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि क्यूरेटर के. नागा मलइया का कहना है कि अगर आज पूरी रात बारिश होती है तो भी कल मैच होगा।

तीसरे वनडे के टिकटों की बिक्री 25-26 नवम्बर को बैंक के माध्यम से
कानपुर: ग्रीन पार्क पर 27 नवम्बर को होने वाले भारत और वैस्टइंडीज के बीच तीसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच के लिए टिकट 25 और 26 नवम्बर को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 5 शाखाओं के जरिए बिकेंगे। इस मैच के लिए सबसे कम मूल्य का टिकट 100 रुपए का स्टूडैंट गैलरी का होगा तथा सबसे महंगा टिकट 5,000 रुपए रखा गया है।

Related posts