लोक अदालत में निपटाए 1481 मामले : वैद्य

कुल्लू। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर कुल्लू जिला न्यायिक परिसर में भी शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस लोक अदालत में कुल 1714 दीवानी और फौजदारी मामलों में से 1481 मामलों का आपसी सहमति से मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। यह जानकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति पुरेंद्र वैद्य ने दी। उन्होंने बताया कि जिला कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के चार तथा मनाली उपमंडल की एक बेंच के माध्यम से मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 31 लाख 5 हजार रुपये के मुआवजे मोटर वाहन दुर्घटनाओं से प्रभावित परिवारों को दिए गए। इसके अतिरिक्त शॉप माइनिंग के मामलों में दो लाख 38 हजार रुपये के जुर्माने सरकारी खजाने में जमा किए गए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरेंद्र वैद्य ने बताया कि कुल्लू जिला में कुुल 1714 दीवानी और फौजदारी मामलों में से 1481 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इन सभी मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया गया। नंबर एक बेंच में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरेंद्र वैद्य और सदस्य रिटायर मेजर आरसी शर्मा थे। दो नंबर बेंच में सीजेएम कुल्लू राजीव बाली और सदस्य रिटायर जेडब्यूओ जेसी काइस्था थे। तीन नंबर बेंच में सीजेएम लाहौल जिया लाल आजाद और सदस्य रिटायर सीएमओ डॉ. बीएस साहनी थे। चार नंबर बेंच में स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट आरएल सैणी और मेंबर एडवोकेट दोते राम ठाकुर थे।

Related posts