सेनापानी और ब्यानधूरा के जंगल में कांबिंग

टनकपुर। सेनापानी और ब्यानधूरा के जंगल में माओवादी गतिविधियों की आशंका को लेकर सुरक्षा एजेंसियां खासी चौकस हैं। डीआईजी कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल जीएन गोस्वामी और एसपी केएस नागन्याल के निर्देश पर सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम ने सघन कांबिंग शुरू कर दी है।
एसओटीएफ के जिला प्रभारी विजय प्रसाद ने बताया कि पुलिस महा उप महानिरीक्षक पिथौरागढ़ रेंज और एसपी के निर्देश पर सेनापानी और ब्यानधूरा के जंगल में माओवादी गतिविधियों की तलाश हेतु सघन कांबिंग दल रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि कांबिंग दल माओवादी गतिविधियों की जानकारी जुटाने के साथ ही वन्यजीवों के शिकार और अन्य गतिविधियों का भी पता लगाएगा। एसओटीएफ इंचार्ज मो. आसिफ के नेतृत्व में गए कांबिंग दल में स्पेशल ब्रांच इंचार्ज कुंदन सिंह देवी, सुधीर चौधरी, एलआईयू के पिंचू राम, हेड कांस्टेबल प्रमोद सेमवाल, वन विभाग के लोचन सिंह, एचसीपी संतोष सिंह और एक सेक्शन पीएसी शामिल है। गौरतलब है कि वर्ष 2004 में ब्यानधूरा क्षेत्र के जंगल में माओवादी कैंप संचालित किए जाने का पता चला था। तब सुरक्षा एजेंसियों ने कांबिंग की तो वहां से कुछ माओ साहित्य और भरवा बंदूक बरामद हुई थी।

Related posts