गहने-नकदी ले उड़े शातिर

हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत डोडन गांव में शातिरों ने दिन दहाड़े एक घर में सेंधमारी कर डाली है। शातिर घर से गहने और नकदी ले उड़े हैं। पुलिस ने घटना की शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अंजना कुमारी पत्नी अमर सिंह गांव डोडन, नादौन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 19 नवंबर को वह 11 बजे अपनी स्कूटी लेकर नादौन बाजार गई थी। घर के कमरे को ताला लगाया था। उसके दोनों बच्चे स्कूल गए थे। इसके चलते घर पर कोई सदस्य नहीं था। शाम करीब 2:30 बजे वह घर वापस आई तो उसने देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब उसने कमरे के अंदर जाकर देखा तो अलमारी भी खुली पड़ी थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। शातिर अलमारी की तिजोरी में रखे गहने और 6000 रुपये की नकदी ले उड़े हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस रजिस्टर कर लिया है।
एसपी वीना भारती ने पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। छानबीन की जारी है और दोषियों को जल्द ही दबोच लिया जाएगा।

Related posts