अंबेहड़ा सोसाइटी ऊना में नंबर वन

धुसाड़ा (ऊना)। घंडावल के रामलीला मैदान में जिला स्तरीय सहकारिता दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहकारी सभाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह मेें चिंतपूर्णी के विधायक व हिमाचल प्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसमें बंगाणा ब्लाक की अंबेहड़ा सोसाइटी को 37 करोड़ की जमा पूंजी के साथ जिला ऊना में प्रथम स्थान मिला। कोटला सोसाइटी को द्वितीय और टब्बा सहकारी सभा को तृतीय स्थान मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने तिरंगा फहराकर किया। मुख्य अतिथि कुलदीप कुमार ने कहा कि सहकारिता का जन्म दाता ऊना जिला रहा है। पंजावर गांव के मियां हीरा सिंह ने सहकारिता आंदोलन की नींव रखी थी। सहकारिता का अधिनियम 1904 में अस्तित्व में आया लेकिन सभी मायनों में सहकारिता का शंखनाद ऊना जिला से ही हुआ। कुलदीप ने कहा कि सहकारी सभाओं को आरटीआई के दायरे में भी नहीं रखा गया है। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्टाफ की कमी को पूरा करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने कर दी है। जल्द ही सहकारी सभाओं में रिक्त पड़े पदों को भरा जाएगा। स्टेट कर्मचारी यूनियन के प्रधान विजय कुमार द्वारा रखी गई कर्मचारियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने सहकारिता आंदोलन के जन्मदाता मियां हीरा सिंह के नाम पर जिला ऊना में सहकारिता भवन बनाने की घोषणा की। इस मौके पर जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारग प्रोग्राम पेश किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को 3100 रुपये प्रोत्साहन के रूप में दिए।

समारोह में ये रहे मौजूद
मंच पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड के अध्यक्ष रामदास मलांगड़, कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र फौजी, राजेंद्र शर्मा चेयरमैन आरआईसीएम चंडीगढ़, मनोहर लाल डायरेक्टर कांगड़ा बैंक, प्रकाश चंद, मुकेश जसवाल डायरेक्टर हिमफेड, स्थानीय पंचायत प्रधान गुरदियाल ढिल्लों, ओपी धीमान, स्वयंसेवी डा. राजेंद्र सिंह तथा उपप्रधान कटौहड़कलां राजकुमार राजू शामिल हैं।

इन्हें भी मिले पुरस्कार
इसके अलावा पुरस्कार पाने वालों में विजय शर्मा प्रेजिडेंट स्टेट कर्मचारी यूनियन, सर्वजीत सिंह वाइस प्रेजिडेंट स्टेट कर्मचारी यूनियन, कमल देव जिला कर्मचारी यूनियन ऊना, नेत्र सिंह असिस्टेंट रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसाइटीज ऊना, रमेश जसवाल जिला आडिट ऑफिसर ऊना, बालक राम इंस्पेक्टर कोआपरेटिव सोसाइटी ऊना, सुदर्शना शर्मा, राम पाल शर्मा, रविंद्र जसवाल, रतन सिंह, उमेश शर्मा, शीतल राखी, राजिंद्र शर्मा, अशोक महता, संजीव जसवाल, राम प्रकाश, सुरिंद्र कश्यप, शिव कुमार, सूरम सिंह, अनूप कुमार, ब्रिज लाल, राजीव कुमार शामिल रहे। 14 से 21 नवंबर तक सहकारिता सप्ताह मनाया जा रहा है

Related posts