चम्मच दौड़ में जसविंदर-विनय अव्वल

पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बातामंडी में बाल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुईं। स्कूल के प्रधानाचार्य त्रिलोचन सिंह सैनी ने बताया कि छात्रा वर्ग चम्मच दौड़ में जसविंदर कौर प्रथम, गुरप्रीत दूसरे तथा छात्र वर्ग में विनय प्रथम व विशाल दूसरे स्थान पर रहे। बोरा रेस में छात्राओं में गुरप्रीत प्रथम व छात्र वर्ग में रोहित प्रथम और प्रदीप दूसरे स्थान पर रहे। लंगड़ी टांग दौड़ में छात्रा वर्ग में गुरप्रीत-वंदना प्रथम, सरलजीत व रितिका दूसरे तथा छात्र वर्ग में रोहित कुमार प्रथम व सुखबीर सिंह दूसरे स्थान पर रहे। चाटी तोड़ प्रतियोगिता में सपना व रोहित प्रथम स्थान पर रहे। रस्सा कस्सी स्पर्धा में छात्रा वर्ग में कल्पना हाउस प्रथम व जवाहर हाउस दूसरे तथा छात्र वर्ग में लक्ष्मी हाउस व प्रताप हाउस दूसरे स्थान पर रहे। 100 मी. दौड़ में छात्राओं में अनु प्रथम, सुखविंदर कौर दूसरे तथा छात्र वर्ग में रोहित प्रथम व विवेक दूसरे स्थान पर रहे। एकल गान में मुर्सरत प्रथम व रोहिणी दूसरे तथा छात्र वर्ग में सलीम प्रथम व शिखर दूसरे स्थान पर रहे। चित्रकला में अजय कुमार प्रथम, अरुण व मुकुल राणा दूसरे स्थान पर रहे। लोकनृत्य में जवाहर हाउस प्रथम व कल्पना हाउस दूसरे स्थान पर रहे। समूहगान में प्रताप हाउस प्रथम व जवाहर हाउस दूसरे तथा फेंसी ड्रेस में जवाहर हाउस प्रथम व कल्पना हाउस टीम दूसरे स्थान पर रही। इस मौके पर रविंद्र शर्मा, वीआर राणा, दिनेश राणा सुरेंद्र शर्मा, सुरजीत सिंह, भगत सिंह तोमर, ज्योति रावत, प्रियंका वर्मा, सुख चैन, प्रोमिला शकलानी, सुनिता व अंजलि समेत स्कूल स्टॉफ के सदस्य मौजूद थे।

Related posts