
तेरे मस्त मस्त दो नैन’ पर लूटी वाहवाही
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार में आयोजित तीन दिवसीय शरद महोत्सव का सोमवार देर रात को विधिवत समापन हुआ। महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या गायक योगेश मुकुल के नाम रही। बॉलीवुड के हिट गीत ‘तेरे मस्त मस्त दो नैन’ से सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत की। इसके बाद ‘हम तेरे बिन अब रह नहीं सक ते’ गाकर युवाओं की खूब वाहवाही लूटी। वहीं उन्होंने पहाड़ी गीतों पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
इससे पहले स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देकर लोगों को पहाड़ी संस्कृति से रूबरू किया। इसमें रमेश शर्मा ने पंजाबी और पहाड़ी गीत सुनाकर, कोमल ने इंग्लिश सांग, सौरभ एंड ग्रुप ने डांस, म्यूजिकल गोगी बैंड ने बैंड पर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के समापन समारोह में भाजपा नेता विजय सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उनके साथ बखालग पंचायत प्रधान हीरा लाल चंदेल, समाज सेवी ललित मोहन, होम्योपैथिक कालेज कुमारहट्टी के एमडी विशाल शर्मा, एहसास कल्याण समिति अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर, हरजिंद्र ठाकुर, नवीन, अंकुर, हरीश, पवन और राजीव सहित अन्य मौजूद रहे।
