शेड़ा लागा दे कांबला… पर लगे ठुमके

आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी के श्वाड़ में चल रहे लवी मेले का धूमधाम से समापन हो गया। इस मौके पर ममता म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वहीं, मेला कमेटी नेे देवताओं को विदाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण विभाग के एसडीओ डीआर कश्यप ने की। इस मौके पर उनके साथ लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता एमडी अकेला भी मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी को पांच हजार रुपये मदद के रूप में दिए।
तीन दिन तक चले मेले में विभिन्न कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मंगलवार को भी समापन समारोह में शिमला के ममता म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक के बाद एक बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमाया। म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने नीरू चाली घुमदी…, श्वाड़ा लागा लवी रा मेला…, पोश माघा री रातड़ी…, शेड़ा लागा दे कांबला और रोहड़ू जाना मेरी आमिए आदि नाटियाें पर दर्शकों को नचाया।
इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष फूल चंद परमार, चेतन शर्मा, डोला सिंह चौहान, रविंद्र ठाकुर, मनमोहन शर्मा, गोवर्धन शर्मा, डीमेराम, खेमराज, सतपाल शर्मा, प्रेम शर्मा, गुड्डू ब्रह्मचारी, तिलक राज, रूप लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts