
कला) संघ जिला चंबा के त्रैवार्षिक चुनाव स्थानीय बीआरसी भवन में आयोजित किए गए। चुनावों की अध्यक्षता सीनियर टीजीटी नरेश कुमार व नीशी कुमारी ने की। इसमें पवन ठाकुर टीजीटी राजकीय माध्यमिक पाठशाला मानकोट को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। नीरज भारद्वाज टीजीटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा को महा सचिव, संजीव कुमार राजकीय उच्च विद्यालय गुराड को कोषाध्यक्ष चुना गया। शेष कार्यकारिणी के गठन का अधिकार चुने हुए प्रतिनिधियों को दिया गया। इस चुनावी प्रक्रिया में जिला चंबा के 13 खंडों के अध्यक्ष, महा सचिव, कोषाध्यक्ष व हर खंड के सात-सात जिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर खंड सिहुंता के अध्यक्ष जगरूप सिंह राणा, चुवाड़ी खंड के प्रधान कुलदीप कुमार, बनीखेत के खंड प्रधान तिलक वकील, सूलणी खंड के ओम प्रकाश, खंड सुंडला से रमेश कुमार, खंड तीसा से चतर सिंह, खंड कल्हेल से पान चंद, खंड कियाणी से संदीप ठाकुर, खंड चंबा से संजीव कुमार, खंड हरदासपुरा से अमर सिंह, खंड मैहला से राजेश कुमार, खंड गैहरा से प्रकाश चंद, खंड भरमौर से करतार सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष पवन ठाकुर, महा सचिव व कोषाध्यक्ष ने संघ के समस्त सदस्यों को समर्थन देने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष पवन ठाकुर ने कहा कि आगामी दिनों में शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर प्रभावी रणनीति बनाई जाएगी।
