
केलांग। प्रदेश युवा कांग्रेेस अध्यक्ष बनने पर विक्रमादित्य सिंह को लाहौल स्पीति कांग्रेस ने खुशी जताई है। दूसरी बार युकां विधानसभा अध्यक्ष के पद पर आसीन होने पर दीपक ठाकुर को भी पार्टी ने बधाई दी है। लाहौल स्पीति कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रपतन बौद्ध, पूर्व विधायक ठाकुर रघुवीर सिंह, एसटी युकां के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयराम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कारपा, महासचिव आनंद कुमार, गोपाल शाशनी, प्रवक्ता नोरबू थोलगपा, टीएसी मेंबर नावांग, पूर्व टीएसी मेंबर ध्यान सिंह ठाकुर, जिला इंटक अध्यक्ष दोरजे टशक्यांगपा, यूथ कांग्रेस के नितिन शाशनी, विकास, अशोक, राजेश, पवन समेत महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि किरण ने विक्रमादित्य और दीपक ठाकुर को बधाई दी है। आनंद कुमार ने कहा कि विक्रमादित्य की जीत ने साबित कर दिया है कि प्रदेश का युवा वर्ग भी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुशल नेतृत्व पर पूरा भरोसा करता है। दोरजे टशक्यांग ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह और दीपक ठाकुर की अगुवाई में लाहौल स्पीति यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को रिकार्ड मत दिलाएंगे। उन्होंने दावा किया कि दीपक ठाकुर के नेतृत्व में लाहौल स्पीति यूथ कांग्रेस में कई नए युवा शामिल होने जा रहे हैं। उधर, पूर्व विधायक ठाकुर रघुवीर सिंह ने विक्रामादित्य की शानदार जीत पर यूथ कांग्रेस की पूरी टीम को बधाई है। ठाकुर ने कहा कि आने वाले दिनों में विक्रमादित्य प्रदेश की राजनीति में यूथ आइकॉन बनकर हिमाचल के विकास में अहम भूमिका अदा करेंगे। विक्रमादित्य और दीपक ठाकुर की जीत पर लाहौल स्पीति यूथ कांग्रेस ने खुशी जाहिर करते हुए पटाखे फोडे़।
