
कुल्लू। कांग्रेस कार्यालय कुल्लू में बुधवार को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव चांद किशोर पप्पा, जिला कांग्रेस सचिव नवनीत सूद, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष तरुण शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव राजेश सेठ, नगर परिषद सदस्य टैहल सिंह टैहली, कांग्रेस कार्यकर्ता जवाहर लाल शर्मा, धीरज शर्मा, विशाल ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष गिरधर नैयर, कुल्लू ब्लॉक युवा कांग्रेस के महासचिव विजेंद्र शर्मा, सुरेश नेगी और मीडिया प्रभारी राजेश सानू सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को याद किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जैसी नेत्री का स्थान कोई भी नहीं ले सकता है। इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि देश की आर्थिक उन्नति और विज्ञान के क्षेत्र में क्त्रसंति लाने तथा गरीबी को दूर करने में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का योगदान देश कभी भी नहीं भुला सकता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रीत्वकाल में उन्होंने अनेक क्षेत्रों में भारत को आगे लाया और देश उनके योगदान को कभी भी भुला नहीं सकता है।
