धूमधाम से निकली सत्य साईं की शोभायात्रा

कुल्लू। श्री सत्य साईं बाबा के 88वें जन्मोत्सव पर रविवार को ढालपुर में बाबा की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। ढोल नगाड़ों की थाप पर निकली बाबा की झांकी के दौरान भक्तों ने पूरे ढालपुर शहर की परिक्रमा की। इस दौरान बाबा के भक्तों ने भारी संख्या में भाग लेकर भजन कीर्तन भी किया। साईं बाबा के जन्म दिन के मौके पर देवता शिवराड़ी नारायण भी पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंचे। देवता का साईं सेवा समिति के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। साईं बाबा के भक्तों ने रविवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में अपने-अपन घरों में अखंड ज्योति प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। 17 से 23 नवंबर तक चलने वाले इस साप्ताहिक कार्यक्रम में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समिति के जिला अध्यक्ष आरपी आचार्य, डॉ. पीसी सरोच तथा डॉ. धर्मपाल गौतम ने कहा कि श्री सत्य सांई बाबा का 88वां जन्मोत्सव साईं सेवा समिति कुल्लू धूमधाम से मना रही है। उन्होंने कहा कि समिति इस अवसर पर 19 नवंबर को महिला दिवस का आयोजन भी करेगी। इसके अतिरिक्त हर दिन बाबा के भजन कीर्तन का दौर चलेगा। गौतम ने कहा कि 23 नवंबर को बाबा के जन्मदिन पर नगर कीर्तन होगा और इसी दिन समिति क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचाराधीन मरीजों को फल भी बांटेगी। इस अवसर पर प्रेम सरोच, पूनम, ऊषा, शांति स्वरूप, अभिनव, कुंदन शर्मा, अरुणा, यशु कपूर आदि उपस्थित रहे।

Related posts