आदित्यविक्रम सिंह की ताजपोशी पर जश्न

कुल्लू। युकां चुनाव के परिणाम घोषित होते ही कुल्लू घाटी के युकां कार्यकर्ताओं ने खुशी में पटाखे फोडे़। बंजार विस क्षेत्र के विधायक कर्ण सिंह के पुत्र आदित्यव्रिकम सिंह के मंडी संसदीय क्षेत्र से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने की खुशी में उनके समर्थकों ने खूब जश्न मनाया। रविवार देर शाम को कुल्लू पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। खुशी में पूरे ढालपुर क्षेत्र में पटाखे फोडे़ गए। उधर, कुल्लू विस से पूर्व में युकां अध्यक्ष रहे हीरा लाल पुजारी पर फिर से युवाओं ने भरोसा जताया है। जबकि मनाली विस क्षेत्र की कमान एक बार फिर हीरा लाल विभु के हाथ में युवाओं ने दी है। बंजार विस से भोपाल ठाकुर अध्यक्ष चुने गए हैं। उधर, बाह्य सराज की आनी विस से ओम प्र्रकाश को युकां अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। युकां चुनाव प्रभारी प्रकाश माहरा ने यह जानकारी दी है।

Related posts