मैया यशोदा… पर नौनिहालों ने लगाए ठुमके

हमीरपुर। श्री सत्य र्साईं बाबा के 88वें जन्मदिवस पर शिव मंदिर हमीरपुर में बाल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न केंद्रों के बच्चों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वेदोच्चारण से किया गया। हनुमान चालीसा, दुर्गा चालीसा सहित अन्य मंत्रों का कंठस्थ उच्चारण किया। हमीरपुर समिति बाल विकास के बच्चों ने मैया यशोदा…, राधा तेरी चुनरी…, वो किशना है… आदि गानों पर खूब ठुमके लगाए। समिति संयोजक नरेश ठाकुर ने बताया कि बाबा सत्य साईं के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर 21 नवंबर को शिव मंदिर हमीरपुर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में साईं कृति, अभिराज वर्मा, सौभाग्यराज, अरूंधति, पल्लवी, अनवी, शिवानी, ओजस्विनी, नंदनी, राजीव, अमित, कार्तिक, कृष्णपाल, पुष्पेंद्र, बमन, अंकित, राजवीर, आर्यन, संयम ठाकुर, सृष्टि, अनुष्का, अनवी, रिया, आयूषी, अंशिम, रूपा, सुनीता, पायल, राधा, रूपा, प्रियंका सौंधी, अनिता, पारस, अशिमा सहित बीडी कौशल, पीसी चौहान, राम स्वरूप, शंकर दास, सीता राम, कशमीर सिंह, नंद लाल, हेमराज, कमल, एकआर कौशल, अंकुश, नरेश, जाजवंती, वीना, कल्पना, करुणा, राजकुमारी, कविता, अंजू ठाकुर, उर्मिल, हंसराज, संतोष राणा आदि मौजूद रहे।

Related posts