
चैलचौक (मंडी)। स्वामी विवेकानंद सार्धसती वर्ष जागरण अभियान के तहत चैलचौक के हनुमान मंदिर में विभिन्न हिंदू संगठनों ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। बैठक की अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद सार्धसती जागरण मंच चच्योट के संयोजक जीवन लाल गुप्ता ने की। जागरण अभियान 25 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान विवेकानंद के जीवन से संबंधित पोस्टर, स्टीकर, साहित्य और पत्रक बांटे जाएंगे। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहमंत्री श्याम लाल कश्यप ने बताया कि सार्धसती जागरण कार्यक्रम में 21 नवंबर से विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया हिमाचल प्रवास पर आएंगे। इस दौरान वे कुल्लू, मंडी, जोगिंद्रनगर, नूरपुर और चंबा में जनसभाएं करेंगे। इस मौके पर सह संयोजक लालमन, धर्म जागरण मंच के संयोजक डीडी शर्मा, आरएसएस के मुकेश चंदेल, भाजयुमो अध्यक्ष राहुल शर्मा, तेजपाल शर्मा, हेमंत कुमार, ललित कुमार, कमल किशोर, भाजपा महामंत्री हुक्म सिंह और चैलचौक के उपप्रधान कुमार चंद मौजूद रहे।
