यूथ कांग्रेस चुनाव को हुआ मतदान

बंगाणा (ऊना)। थानाकलां के अंबेडकर भवन में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष, लोकसभा और प्रदेश अध्यक्ष के लिए मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया में बड़ी संख्या में युकां डेलिगेट्स ने भाग लिया।
थानाकलां में कुटलैहड़ और बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान प्रक्रिया निपटाई गई। कुटलैहड़ के 248 में से 235 डेलिगेट्स ने मत डाले। बड़सर के 86 डेलिगेट्स में 60 ने मतदान किया। निर्वाचन अधिकारी मनोज तिवारी ने निर्वाचन प्रक्रिया निपटाते हुए मतदान कराया। कुटलहैड़ से प्रत्याशी शोभित गौतम, सुमित शर्मा, अंकुश शर्मा और नवनीश ठाकुर हैं। लोकसभा के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुटलैहड़ से युकां अध्यक्ष सुमित शर्मा ने बताया कि चुनाव परिणाम 17 नवंबर को घोषित होगा। चिंतपूर्णी में यूथ कांग्रेस के चुनाव हुए, जिनमें कु ल 38 डेलिगेट्स ने अध्यक्ष पद के लिए खड़े तीन उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटी में बंद कर दिया। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कुल 180 डेलिगेटस हैं। यहां विजय, निशांत और अजय के बीच अध्यक्ष पद को लेकर मुकाबला है। उधर, हरोली युकां अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि हरोली और ऊना के चुनाव शनिवार को होंगे। इसके नतीजे रविवार को आएंगे।

Related posts