नेहरू के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान

कुल्लू। जिला कांग्रेस सेवादल ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर परिधि गृह कुल्लू में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मुख्य संगठक दीनू राही ने की। राही ने कहा कि जब कांग्रेस सेवादल की स्थापना हुई थी तो चाचा नेहरू अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के प्रथम अध्यक्ष बने और अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. एनएस हार्डीकर प्रथम मुख्य संगठक बने थे। इस दौरान राही ने सेवादल के सदस्यों के समक्ष नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके सिद्धातों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कमर कसने के लिए भी कहा। इस मौके पर लाल दास, रेणू राम, केहर सिंह, मंगत राम, बनारसी दास, पिंगला देवी, जानकी, टेक राम, कर्ण सिंह, गिरधारी लाल, रूप लाल, सुभाष नेगी, जुगत राम, देवी राम, भागी देवी, शिव दयाल, तरसेम सिंह, बिहारी लाल, रोशन लाल, साजु राम, चेतराम वीर सहित कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
उधर, भुट्टिको में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भुट्टिको अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने की। इस मौके पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की निदेशिका प्रेम लता ठाकुर, उपमहाप्रबंधक एसएच भूली, भुट्टिको संचालन मंडल के सदस्य महेंद्र सिंह, श्याम चंद, मोहर सिंह, निर्मला देवी, महाप्रबंधक भुट्टिको रमेश ठाकुर, विजय ठाकुर सहित भारी संख्या में भुट्टिको के स्टाफ ने भाग लिया।

Related posts