
ऊना। नांदेड़ साहिब एक्सप्रेस की हरी झंडी दिखाने के बाद सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मौका खुशी का है और ऐसे मौके पर राजनीतिक भाषण कतई शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि मुल्क को तरक्की के रास्ते पर लेकर जाना है और अपने-अपने क्षेत्र में विकास की गंगा प्रवाहित करनी है। सभी सांसद एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ें। जनता की सहूलियत एवं क्षेत्र का विकास ही राजनेता की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर नयनादेवी से विधायक रणधीर शर्मा, विधायक वीरेंद्र कंवर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, जनहित मोर्चा के चेयरमैन नवदीप कश्यप, प्रवक्ता राजीव भनोट, समेत विभिन्न पंचायतों के प्रधान एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
ब्रिटिश पीएम का चायपान छोड़ ऊना पहुंचे अनुराग
ऊना। वीरवार को मुंबई में देश के छह सांसदों का नाश्ता ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ तय था। इधर अनुराग ठाकुर का ऊना में नांदेड़ साहिब ट्रेन को रवाना करने का कार्यक्रम तय था। सुबह नाश्ते की टेबल पर ब्रिटिश पीएम से मुलाकात करने के उपरांत उन्होंने अपने तय शेड्यूल का हवाला दिया। अनुराग ने बताया कि ब्रिटिश पीएम ने भी तय कार्यक्रम को प्राथमिकता देने की बात कही और उन्हें आने की इजाजत दे दी। मुंबई से अनुराग फ्लाइट के जरिये चंडीगढ़ पहुंचे, जहां से सड़क मार्ग से तय समय पर ऊना पहुंच पाए।
अनुराग को किया समानित
डेरा दुख भंजन साहिब के संचालक बाबा चरणजीत सिंह, हिमाचल व्यापार परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष सोमेश शर्मा, पंचायत प्रधान नीलम, पंचायत प्रधान कृष्णा देवी, हिमफेड की पूर्व चेयरमैन संतोष सैनी, नप अध्यक्ष ऊना ममता कश्यप, जिप अध्यक्षा रानी रणौत, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य उर्मिला चौधरी, ऊना जनहित मोर्चा के नवदीप कश्यप, राजीव भनोट, बलविंद्र गोल्डी, राज कुमार पठानिया, शिव कुमार, संजीव कुमार, डा. सुभाष शर्मा, खामोश जैतक, राजन सहोड़, रोटरी क्लब के वीके संघी, जिला ऊना भाजपा से बलबीर बग्गा, यशपाल राणा, हरिओम भनोट, विजय चौधरी, रमेश भड़ोलियां, मैहतपुर उद्योग संघ से बलतेजिंद्र सिंह, अश्विनी जैन, वरिष्ठ नागरिक संघ जीआर वर्मा, देवराज सैनी, गंदर्भ सिंह पठानिया, वालीबाल संघ से वीरेन्द्र कंवर और सुमित शर्मा, जिला फुटबाल संघ से ओंकार नाथ और राजेश कुक्कू, भाजयुमो से बलराम बबलू, लखबीर लक्खी सहित कई अन्यों ने सांसद अनुराग ठाकुर, राज्य सभा सदस्य विमला कश्यप और रेलवे के डीआरएम अनिल कुमार को सम्मानित किया।
