समय पर सामान न मिलने से उखड़े

चंबा। सुल्तानपुर में डिपो होल्डर यूनियन ने बैठक का आयोजन किया। इसमें लगभग 85 डिपो होल्डरों ने भाग लिया। यूनियन के प्रधान काकू राम ने बताया कि पिछले कई महीनों से डिपुओं का सामान व खाद्य सामग्री ठीक तरह से नहीं मिल रही है। इससे डिपो होल्डरों पर दवाब आ गया है। महीने में 20 दिनाें तक डिपो होल्डर सीविल सप्लाई कोरपोरशन के चक्कर काटते रहते हैं, लेकिन इसके बाद भी पूरा सामान नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि निगम की दुकानों को पहले सामान मिलता है, जबकि सभी डिपुओं को बराबर मिलना चाहिए। उन्होंने डिपो होल्डरों की कमीशन व किराया बढ़ाने की भी मांग की है। साथ ही डिपुओं की स्टेशनरी भी सरकार की ओर से उपलब्ध करवाए जाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से तोलकर, गिनकर व गुणवत्तापूर्ण सामान डिपो होल्डराें को दिया जाना सामान ढोने के लिए खच्चर भाड़ा भी दिया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि डिपो होल्डरों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
इंसेट..
काकू राम बने प्रधान
हिमफैड के निदेशक सोहन लाल की अध्यक्षता में मैहला विकास खंड के डिपो होल्डरों की कार्यकारिणी का गठन कि या गया। इसमें काकू राम को प्रधान, अननैहरा व जय प्रकाश को उप प्रधान, रमेश कुमार को सचिव, प्रोमिला देवी को कोषाध्यक्ष, अनिल महाजन, राज कुमार, गणेश ज्योति व अतुल कुमार को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया।

Related posts