
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक सम्मेलन एवं चुनाव जिला सोलन में आयोजित किए गए। चुनाव की अध्यक्षता राजेंद्र दत्त शर्मा ने की। इसमें कुल्लू जिला के सुरेश ठाकुर को न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रधान चुना गया है। मंडी के नवल शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, सोलन के परमानंद को सचिव और धर्मशाला के करतार सिंह को मुख्य संगठन सचिव की कमान सौंपी गई। धर्मशाला के विपिन शर्मा को कोषाध्यक्ष, ऊना के राजेंद्र चंदेल और हमीरपुर के मुकेश चौहान को मुख्य सलाहकार चुना गया। प्रेस सचिव कुल्लू के श्याम सिंह को बनाया गया। धर्मशाला की वंदना मेहता को सहायक मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कांगड़ा के आशीष ठाकुर, ऊना के होशियार सिंह राणा, हमीरपुर से राजेश, चंबा से करतार चंद, सोलन से कमल राठौर, नाहन से रूप सिंह रमेल, कुल्लू से वृज लाल, शिमला से रोशन लाल और सोलन से विनोद सूद और रमा ठाकुर को उपप्रधान बनाया गया। समन्वयक की कमान चंबा के भगत सिंह, मंडी के रोशन ठाकुर और कांगड़ा के सुरजीत सिंह को सौंपी गई। बिलासपुर के प्रदीप भारद्वाज को ऑडिटर की कमान सौंपी गई।
