देव मिलन के साथ महिणा मेले का आगाज

कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के चौहकी गांव में देवता महादेव की अगुवाई में महिणा मेला शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ रविवार देर शाम महादेव और बलादी गांव के थान देवता के भव्य देव मिलन के साथ हुआ। महादेव मंदिर चौहकी में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंगलवार को मेेले का समापन होगा। मेले के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। महादेव के कारदार बाला राम ने बताया कि रविवार शाम नौ बजे देवता के प्रांगण में देवलु देव हार्न नृत्य पेश करेंगे। इस दौरान हंसी मजाक के ठहाके भी खूब लगेंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह पूजा-अर्चना के बाद दोनों देवताओं ने क्षेत्र की परिक्रमा की। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से धूप पिलाने की रस्म को विधिवत रूप से निभाया। इस अवसर पर गांव की महिलाएं ही नहीं, बल्कि दूर-दराज क्षेत्र से आई महिलाओं ने भी फूल और धूप पिलाने की रस्म को बखूबी निभाया। कारदार का कहना है कि दोपहर बाद देवलुओं ने देवता संघ देवनाटी भी डाली। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मेले का समापन होगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे। इनमें स्थानीय कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

Related posts