हिमाचल में आकर मिलता है सुकून

नंगड़ा/संतोषगढ़। पंजाब के मशहूर हास्य कलाकार घुग्गी ने कहा कि हिमाचल क ी शांत वादियों में आकर बहुत सुकून मिलता है। हिमाचल प्रदेश के लोग शांत और सच्चे मन के है। हिमाचल प्रदेश के लोग कलाकारों की बहुत इज्जत करते हैं और बड़े ही शांत मन से कलाकारों को सुनते हैं। राज्य स्तरीय सोमभद्रा महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में आए घुघी अमर उजाला से बातचीत कर रहे थे। घुग्गी ने बताया कि हास्य व्यंग्य करते हुए 20 साल हो गए हैं। फिल्मों में काम करने के बात पर कहा कि 15 नवंबर को पाजी इन प्रोब्लम फिल्म रलीज हो रही है। अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फि ल्म में अभिनय करने का उन्हें मौका मिला है। उन्हाेंने समाजिक और नैतिकता पर हास्य व्यंग्य किए हैं जिससे हंसने के साथ लोगों को प्ररेणा भी मिले। उन्हाेंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कहा कि आज युवा नशे की और दौड़ रहा है। कन्या भ्रूण हत्या बुराई है। एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि चाचा रौनकी राम उनके गुरु हैं और उनकी प्ररेणा से आज वे इस मुकाम तक पहुंचे। पाजी इन प्रोब्लम फिल्म में अक्षय कुमार को घुघी ने गाना लिखकर दिया है। उन्हाेंने कहा कि उन्हें हास्य व्यंग्य करने का मौका पहली बार जालंधर दूरदर्शन पर मिला था और उसके बाद धीरे धीरे सीढ़ी चढ़ता गए। आज विश्व का ऐसा कोई देश नहीं है जहां कार्यक्रम न किया हो। हर देश में जनता ने काफी प्यार दिया।

Related posts