
नागपुर: भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ छठे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में आज टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने टीम में दो बदलाव करते हुए लेग स्पिनर अमित मिश्रा और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को जयदेव उनादकट और आर विनय कुमार की जगह मौका दिया है। आस्ट्रेलिया ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
गौरतलब है कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के धुरंधरों को इस ‘करो या मरो’ के मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। भारतीय टीम ने 7 वनडे मैचों में सिर्फ एक ही मुकाबला जीता है जबकि रांची और कटक के 2 मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए। ऐसे में यदि टीम इंडिया को जीत दर्ज करनी है तो उसे हर हाल में शेष दोनों मुकाबले जीतने होंगे जबकि सीरीज बराबरी पर लाने के लिए नागपुर वनडे मु_ी में करना होगा।
