तेजधार हथियार से किया घायल

कुल्लू। जिला कुल्लू के दो अलग-अलग जगह तेजधार हथियार से हमला कर तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले सामने आए हैं। एक मामले में पति-पत्नी ने मिलकर एक व्यक्ति के दाएं हाथ में तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जबकि, दूसरे मामले में एक व्यक्ति ने घर जाकर अन्य दूसरे व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी। घाटी के बंजार के बड़ाग्रां और खड़ीहार के वंशो गांव में पेश आई इन वारदातों पर पुलिस ने मामला दर्जकर कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बंजार घाटी के बड़ाग्रां निवासी होशियार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अपने घर पर थे तो उसी दौरान टिकम राम और उसकी पत्नी सरला देवी आई और बिना कारण गालीगलौज तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। शिकायत में कहा है कि जब उसने गालीगलौज करने का कारण पूछा तो उन्होंने तेजधार हथियार से हमला कर दिया और उनके दाएं बाजू में चोट लगी है। वहीं, एक अन्य मामले में खड़ीहार क्षेत्र के वंशो निवासी मोती राम ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके घर आकर केहर सिंह नामक व्यक्ति ने बंदूक और तेजधार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामले में आईपीसी की धारा 324, 504, 34 तथा 452, 427, 506 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल जमालादीन तथा सब इंस्पेक्टर हरीश चंद्र कर रहे हैं।

Related posts