
हमीरपुर। बचपन प्ले स्कूल और पाइन क्रिस्ट का वार्षिक समारोह टाउन हाल हमीरपुर में मनाया गया। समारोह में एनआईटी हमीरपुर में कार्यरत प्रदीप ठाकु र ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इसमें छात्रों ने रघुपति राघव राजा राम…, ओ मां मेरी मां…, ओ मेरी छमक छलो…, ऑल इज वैल…, मस्ती की पाठशाला.., देखी है ऐसी दुनिया…, इस देश का यारो क्या कहना…, लुंगी डांस…, पानी री टांकी ओ…, नीलमां…, रोहड़ू जाणा मेरी अम्मिए…, वुमरो वुमरो…, आदि गानों पर खूब तालियां बटोरीं। मुख्यातिथि ने नन्हे मुन्नो की प्रस्तुतियों की खूब सराहना की। समारोह के दौरान अभिभावकों में गुव्वारा नृत्य प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें बलदेव पटियाल व ईशा पटियाल प्रथम, सविता व अनु ठाकुर द्वितीय व संगीत कुर्सी नृत्य में प्रथम स्थान पर रुचिका पुरी, द्वितीय स्थान पर मधुलिका रहीं।
कार्यक्रम में अनन्या, नैतिक, प्रणव, सोमाक्षी, साहिब दीप, नोविता, अदिती, गार्गी, मेघना, निहारिका, ईशान, प्रणवी, अदा, सौम्या, प्रणव, अग्रिम, अर्थव, इशिका, मानवी, समन्यु, वंशिका, तृषिका, शिवांश गौतम, सूर्यांश पुरी, इशिका, अक्षिता, सार्थक, सोमिल, दिव्याशी, विदांश, श्रेया, अदिति, पारूल, साक्षी, मन्नत, ज्योत्सना, प्रियांश, अक्षित आदि छात्रों ने भाग लिया।
