होटल में बुलाकर महिला से दुराचार

ऊना। होटल में बुलाकर महिला से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर लिया है। दुराचार का आरोपी पंजाब के नंगल का निवासी बताया जा रहा है। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव की एक विवाहिता ने पंजाब के नंगल निवासी पर होटल में दुराचार करने के आरोप लगाए है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति विदेश में नौकरी करता है और आरोपी ने लेनदेन के बहाने उसे एक होटल में बुलाकर दुराचार किया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कमल किशोर निवासी नंगल के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि दुराचार की वारदात में शामिल आरोपी की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है।

Related posts