शांति हाऊस बना ओवरऑल चैंपियन

बिझड़ी (हमीरपुर)। खंड बिझड़ी के नीलम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीहड़ू में तीन दिवसीय खेलकू द प्रतियागिता का आयोजन किया गया स्कूल प्रबंधक कैप्टन अमर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि तथा स्कूल प्रधानाचार्य नीलम ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर खेलों का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यातिथि ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। खेलों में भाग लेने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। सीनियर विंग में बच्चों की इंटर हाउस खेलें करवाई गई, जिसमें वालीबाल, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, क्रिकेट, खो-खो आदि शामिल हैं। प्रतियोगिता में शांति हाउस ओवरऑल चैंपियन रहा। जूनियर विंग में लड़के तथा लड़कियों ने साधारण दौड़, चम्मच दौड़, मटका दौड़, जलेबी दौड़, सूई धागा आदि खेलों में भाग लिया। प्रधानाचार्य नीलम ठाकुर ने विजेता टीमों को पुरस्कार बांटकर खेलों का समापन किया।

Related posts