जाबली में बिना सिंचाई खेत सूखे

जाबली में बिना सिंचाई खेत सूखे
धर्मपुर (सोलन)। जाबली पंचायत के पांच वार्डों के लिए क्रियान्वित जलाग्राम प्रबंधन परियोजना एक वर्ष से अधर में लटकी हुई है। 41 लाख की लागत से शुरू होने वाली इस योजना के तहत खेतों की सिंचाई के लिए पानी किल्लत को पूरा किया जाना था। लेकिन विभाग और पंचायत ने किसान हित इस योजना की ओर ध्यान नहीं दिया है। गांव के स्थानीय लोगों का कहना है इस योजना के तहत पंचायत के पांच वार्डों कोटी, सुजी, शैरला, राजपुरा, ढाणा को इस योजना का लाभ पहुंचना था, लेकिन इस परियोजना को बने हुए एक वर्ष से अधिक हो गया है। फिर भी यह योजना पंचायत में शुरू नहीं हुई।
पंचायत वार्ड सदस्य बिलो नेगी, सुरेंद्र, पतराम, अंजू शर्मा और पार्वती ने कहा कि किसानों के खेतों के लिए यह योजना आई थी। यदि पंचायत इस योजना को जल्द से जल्द शुरू करती है तो किसानों को गर्मियों व सर्दियों में सिंचाई के लिए आ रही समस्या से निदान मिलेगा। पानी न होने के कारण किसानों की अधिकतर फसलें नष्ट हो जाती हैं। उन्होेंने प्रदेश सरकार से इस योजना को जल्द से जल्द आरंभ करने की मांग की है। ग्राम पंचायत जाबली प्रधान गणेश दत्त का कहना है कि इस परियोजना को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। जिसके माध्यम से किसान पानी एकत्रित कर खेतों की सिंचाई कर सकेंगे।

Related posts