
वाशिंगटनः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से पाकिस्तान में द्रोण हमला रोकने की अपील की। प्रधानमंत्री शरीफ ने ओबामा के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से कहा कि बातचीत के दौरान द्रोण हमले का मामला उठाया गया और इसे रोकने की अपील की गई।
ओबामा ने दोनों देशों के बीच तनाव और गलतफहमी को माना। दोनो नेताओं ने सुरक्षा मामलों पर साथ काम करने और पाकिस्तान के संप्रभुता की सम्मान करने पर सहमति जताई। राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि हम साथ काम करने के लिये वचनबद्ध है और दोनों देशों के बीच तनाव के जड को कम किया जा रहा है और साथ काम करने से ही यह मजबूत होगी।
